{"_id":"656a281cb71e44a7e40ace56","slug":"shiksha-mitras-raised-an-alarm-over-equal-work-and-equal-pay-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-10355-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समान कार्य-समान वेतन को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समान कार्य-समान वेतन को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते शिक्षामित्र स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसो. के बैनर तले शनिवार को शिक्षामित्रों ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने को लेकर हुंकार भरी। विलोबी मैदान में एकत्र हुए शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए शिक्षामित्रों ने विलोबी हाल में बैठक की इसके बाद मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि शिक्षामित्र 23 सालों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र व उनके परिवार के आगे भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन व सुविधाएं देने, विकल्प के आधार पर मूल विद्यालय में स्थानांतरण करने, महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के जनपद विद्यालयों में स्थानांतरित करने, मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिए जाने की मांग की। पदाधिकारियाें का कहना है कि मांगों पर यदि समय रहते विचार नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी शिक्षण कार्य के अलावा अन्य सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सौरभ, असजद, सत्येन्द्र, अरविंद, जयकृष्ण, कनौजी लाल, संतोष कुमार, राजीव कुमार, मैकूलाल, राजेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।