फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharp attack on the Centre and the state government

केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार 

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sharp attack on the Centre and the state government
बीएसपी - फोटो : अमर उजाला
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: बीटू पटेल को गोला विस से चुनाव लड़ाने की घोषणा
विज्ञापन

सत्यवती पटेल महाविद्यालय में हुए बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज यहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, जोन कोटार्डिनेटर डॉ अशोक सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जोश भरते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने ब्रजस्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल को गोला विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की घोषणा की।
नीले रंग से सजे पंडाल में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में दूरदराज से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और सपा ने सांप्रदायिकता फैलाकर जनता को मूर्ख बनाने के सिवाय कुछ नहीं किया। दोनों सरकारें एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है, जिससे जनता ऊब चुकी है और बसपा की तरफ देख रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने पूर्व की बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहनजी ने मात्र छह महीने के कार्यकाल में प्रदेश की तस्वीर बदल दी थी। सपा शासन में प्रदेश में आज लूट, रेप, डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। सपा नेता निरंकुश हैं। भाजपा के अच्छे दिन लाने के वादे हवा हवाई साबित हुए हैं। किसान गन्ने के भुगतान और फसलों के वाजिब मूल्य के लिए परेशान हैं। महंगाई से आम जन मानस व्याकुल हो उठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा गोला से ब्रजकिशोर कनौजिया बीटू पटेल को बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की घोषणा की। 
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इंतिजार आब्दी, नेकपाल भारती, पूर्व सांसद दाउद अहमद, नामे महाराज, उमाशंकर गौतम, हाजी जफरउल्ला खां, अशोक कनौजिया, आमिर अली सईदी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव गंगाराम एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed