फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shardiya Navratra

नवरात्रः संकटा माता से की करोना से मुक्ति दिलाने की याचना

Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
shardiya Navratra
कन्याओं को भोज कराती महिला - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के अंतिम दिन संकटा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां संकटा के दरबार में हवन, पूजन और दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में इस तरह आपाधापी रही कि धार्मिक आयोजन को लेकर जारी दिशा निर्देशों को पालन कराने में मंदिर समिति और पुलिस के पसीने छूट गए। मां के दर्शन करते ही श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की कामना की। हालांकि मंदिर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन कराने को लेकर पूरी तैयारी की थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे सारी तैयारियां ध्वस्त रहीं।
विज्ञापन

हवन के दौरान मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा
मंदिर में सामूहिक रूम से हवन करने की अनुमति नहीं थी। मगर, हवन में आहुतियां डाल रहे लोगों ने मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझा।
लाइन में सामाजिक दूरी हुई तार तार
संकटा मइया के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे भक्त सामाजिक दूरी का पालन करना तक भूल गए। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया।
बिना मास्क के जलेबी बनाता दुकानदार
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भले लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हो, लेकिन रविवार को जलेबी बनाने वालों ने मास्क लगाना तक जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

फल लेने को मची आपाधापी
संक्रमण को देखते हुए भक्तों ने इस बार घर पर कन्या भोज कराने के बजाय मंदिर में फल बांटना मुनासिब समझा। ऐसे में तमाम भक्तों ने मंदिर में केला, अनार और सेब कन्याओं में वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन कराने में नाकाम रहे श्रद्धालु
सामाजिक दूरी का पालन कर कन्याओं को भोज कराने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे, लेकिन वहां भी कन्याओं की भीड़ के आगे सामाजिक दूरी का पालन कराने में बेबस ही रहे।
हवन पूजन के साथ कन्याओं को खिलाया गया भोज
पलियाकलां। नवरात्र की नवमी के दिन हवन पूजन के साथ ही कन्याओं को भोज कराया गया। दान दक्षिणा देने के साथ ही कन्याओं से लोगों ने आशीर्वाद लिया। मंदिरों पर भी कन्याओं को खिलाने के लिए भीड़ लगी रही।
उधर, संपूर्णानगर के केन यूनियन के पास शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके अलावा जहां-जहां मूर्ति की स्थापना हुई थी वहां पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई। रविवार को हवन पूजन के साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा केन यूनियन, दुर्गा मंदिर, चीनी मिल रोड, मुरारखेड़ा मंदिर, बमनगर चौराहे, कमलापुर गांव में हवन पूजन के साथ पूजा अर्चना की गई।
मझगईं। माता मंजेश्वरी देवी मंदिर पर हवन पूजन किया गया। यहां कन्याओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया गया। जिसके बाद उनको भोज कराया गया।
शारदीय नवरात्र के समापन पर मां सिद्धिदात्री का किया पूजन
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के समापन पर नवें दिन देवी भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का विधि विधान से पूजन कर हवन किया और कन्या भोज कराकर सुख समृद्धि की कामना की। नगर के मां मंगला देवी मंदिर, मां रक्षा देवी मंदिर, मां दुर्गा देवी मंदिर में सुबह से देर शाम तक हवन पूजन और कन्याभोज का क्रम चलता रहा। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे मां वैष्णो दरबार में आचार्य संतोष द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक यजमान कृष्णानंद अवस्थी, राकेश शुक्ल, अरुण श्रीवास्तव आदि से यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। श्रद्धालुओं ने यज्ञ के बाद प्रसाद बांटा। इस मौके पर अवधेश श्रीवास्तव, मुकेश राठी, अंकुश माहेश्वरी, महेश, अमर सिंह, विनोद साहनी, अतुल पुरवार, देव श्रीवास्तव, राहुल, विवेक, मोहन आदि मौजूद रहे।
गुलरिया। क्षेत्र के बोझवा, मटेहिया, गुलरिया, नौसरजोगी, पड़रिया तुला, मुड़ियाहेमसिंह, बिजुआ, बस्तौली, भानपुर, इटकुटी में कन्याभोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रसाद ग्रहण किया। उधर, बांकेगंज स्थित बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सजाए गए पंडाल में सारे दिन भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव ने परिसर में कन्याभोज का आयोजन किया। राजेश त्रिवेदी, इंद्रेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

मैलानी। नवरात्र के समापन पर हवन, पूजन के बाद घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन अनीता यादव ने भी अपने घर पर कन्याओं को भोज कराकर उनके चरण स्पर्श किए। इस मौके पर उनके पति सपा जिला महाससचिव नरेश यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed