फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shardiy start Navratri, echoed by the mother city Jaykaron

शारदीय नवरात्र शुरू, मां के जयकारों से गूंज उठा शहर

Tue, 13 Oct 2015 11:04 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shardiy start Navratri, echoed by the mother city Jaykaron
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही पूरा जिला देवी भक्ति से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर अपने घरों में कलश की स्थापना के साथ मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की। देवी मंदिरों में भोर से ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। सूर्योदय होते-होते दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पूरा शहर घंटा घड़ियाल की ध्वनि के साथ मां के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में देवी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर सुबह चार बजे ही दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया था। यहां कलश स्थापना और दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के साथ नवरात्र पूजा का आगाज हुआ। सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने मां संकटा देवी को प्रसाद के साथ शृंगार सामग्री भी अर्पित की। मंदिर में पूरे दिन मेला लगा रहा। दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों ने पूजा अर्चना की। मां संकटा देवी को मां महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
विज्ञापन

उधर प्राचीन शीतला देवी मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करते हुए मां के सभी नौ स्वरूपों के दर्शन किए। मां शीतला देवी को मां महागौरी का स्वरूप माना जाता है। यह मंदिर तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र है। उधर शहर के मध्य मां महासरस्वती के रूप में विराजमान मां वंकटा देवी के मंदिर में भी दिन भर भक्तों की भारी भीड़ रही। धरती मां के स्वरूप में मां भुइयां माता की पूजा को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके साथ ही शहर के अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई मंदिरों में भव्य देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
--
मूर्ति स्थापना को महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
बांकेगंज।  शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन के साथ मंगलवार को ब्रह्म  मुहूर्त में हुई। इससे पहले कस्बे की महिलाओं ने मां  भवानी के जयकारों और गाजे-बाजे के साथ बांकेगंज की सड़कों पर भव्य कलशयात्रा  निकाली। महिलाएं  खीरी ब्रांच नहर से कलश में जल भरकर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बांकेश्वर महादेव-राधाकृष्ण मंदिर वापस पहुंचीं। जहां कलश स्थापना की गई। सेवादारों ने मंदिर  प्रांगण और स्थापना स्थल पर बने भव्य पंडाल को रंग-बिरंगी बिजली झालरों और  सुगंधित फूलों से सजाया था। मंदिर के पुरोहित कुसुम शास्त्री ने वैदिक  मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के साथ मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।  महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मंदिर कमेटी  अध्यक्ष गोविंद राम गोयल और सेवादारों हमवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद  माहेश्वरी, विनोद सिंह, सतीश गोयल, राम संजीवन संखवार, बसंत माहेश्वरी आदि  ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले दुर्गा पूजा समारोह में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत  कथा का आयोजन होगा। इसके अलावा 20 अक्तूबर को रात्रि जागरण, 21 को  विशाल भंडारा और 22 को भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन होगा।
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर और क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में ही पूजन अर्चन शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन अर्चन किया। शंख, घंटा, घड़ियाल के निनाद से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। महिलाओं ने मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन भी किया।
ममरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन उपवास रखने वाले देवी उपासकों ने अपने घरों देवी मंदिरों पर घटों की स्थापना कर लौंग खाकर प्रथम माता शैलपुत्री का विधि विधान से पूजन किया। इस मौके पर देवी मंदिरों, गांव के देवी स्थानों पर माता रानी की जय जयकार होती रही।
पलियाकलां। इलाके में नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना हुई। शहर के पांडेबाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर, शिवमंदिर, कालरात्रि मंदिर, हनुमान मठिया आदि मंदिरों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखा और घरों में भी पूजा अर्चना की। भीरा, मझर्गइं, चंदनचौकी, गौरीफंटा, खजुरिया, संपूर्णानगर, महंगापुर, गदनियां आदि क्षेत्रों में भी नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में खासी भीड़ भाड़ रही।
--
शारदीय नवरात्र पर सजा मां दुर्गा दरबार
बिजुआ। शारदीय नवरात्र के मौके पर भक्तों में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया। मंगलवार को मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।
गुलरिया में होने वाले दुर्गा जागरण की शुरुआत नवरात्र के रोज शाम को मां दुर्गा की आरती के साथ हो गई। इससे पहले दिन के समय मंत्रों के बीच मां के जयकारे के साथ मूर्ति की स्थापना की गई।
--
मां वैष्णो दरबार का हुआ उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी के पार्क में बनाए गए मां वैष्णो दरबार का मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार गुप्त और सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव ने पूजन अर्चन, फीता काटकर शुभारंभ किया।
कॉलोनी के पार्क में मनाए जा रहे 19वें दुर्गा पूजा समारोह में मां के भक्तों ने मां वैष्णो दरबार सजाया है। नवरात्र के पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम, सीओ और मुख्य यजमान कृष्णानन्द अवस्थी से पं संतोष दुबे ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, श्रीगणेश, कार्तिकेय का पूजन कराया।

इस मौके पर अवधेश श्रीवास्तव दीपू, मुकेश राठी, अतुल पुरवार, विपिन गिरि, राकेश अड़ाना, सत्यम गुप्ता, विनोद साहनी, राजेश गुप्ता, अनुज पांडे, बब्बू अवस्थी, बब्बू सक्सेना, महेश, राहुल, पप्पू, शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed