{"_id":"60fb06a38ebc3e58125b6629","slug":"sharda-is-cutting-in-jamdari-and-ghaghra-in-godian-purva-lakhimpur-news-bly4540209138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमदरी में शारदा तो गोड़ियन पुरवा में घाघरा कर रही कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमदरी में शारदा तो गोड़ियन पुरवा में घाघरा कर रही कटान
विज्ञापन
तेजी से हो रहे भू कटान से गांव वालों की धड़कनें बढ़ीं
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों की विनाशलीला जारी है। नदियां रोज सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि को काटकर किसानों को भूमिहीन बना रही हैं।
शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईसानगर के जमदरी गांव में शारदा नदी भू कटान करते हुए गांव के करीब पहुंच गई है। गांव से तीस मीटर की दूरी पर नदी कटान कर रही है। तेजी से हो रहे भू कटान से गांव वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
उधर, रमियाबेहड़ के मोटेबाबा, गोड़ियनपुरवा में घाघरा नदी कटान रही है। गोड़ियन पुरवा में कटान करते हुए घाघरा नदी रंगीदास बाबा का स्थान सहित अशर्फी, राम निवास, राम लखन, बनवारी, बचनू, राधे श्याम, अयोध्या के घरों को काट रही है। बिंजहा बाछेपारा में भी नदी कटान करते हुए कृषि योग्य भूमि को निगल रही है। तहसीलदार अनिल यादव का कहना है कि जिन किसानों की जमीन कट गई है उसका सर्वे कर उनको मदद दिलाई जाएगी।