{"_id":"579e394b4f1c1b56152b8892","slug":"sharda-friend-s-boom-and-submerged-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा और सुहेली के उफान से बाढ़ में डूबे इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा और सुहेली के उफान से बाढ़ में डूबे इलाके
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
sharda
- फोटो : amar ujala
- सुहेली का पानी शहर तक, शारदा खतरे के निशान से 1.12 मीटर ऊपर
- कई गांवों में दोनों नदियों का पानी संपर्क मार्गों पर लगातार बह रहा
शारदा और सुहेली नदियों में उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ कमी आती है तो भारी बारिश से दोनों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो जाती है। सुहेली के उफान का पानी शहर तक आ पहुंचा है, तो वहीं शारदा खतरेे के निशान को पार कर करीब 1.12 मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का पानी कई गांवों के संपर्क मार्गों पर चल रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
लगातार जारी बारिश से शारदा नदी का उफान फिर बढ़ गया है और वह खतरे के निशान 153.620 को पार कर 154.740 पर पहुंच गई है, जो खतरेे के निशान से करीब एक मीटर 12 सेंटीमीटर ऊपर है। उसके उफान से संपूर्णानगर, खजुरिया परिक्षेत्र के गांवों के अलावा, बाजपुर, पतेड़ा, लगदाहन, खमरिया, पकरिया, खैरहना, मरौचा का निचला इलाका, नगला, दौलतापुर, कचनारा, मटहिया, आजाद नगर, बर्बाद नगर, मझगईं परिक्षेत्र के नयापुरवा, खालेपुरवा आदि गांव बाढ़ की चपेट में हैं और यहां का खेतिहर इलाका पूरी तरह से डूबा हुआ है। मंहगापुर संवाददाता के मुताबिक परसपुर और मिर्चिया रपटा पर शारदा की बाढ़ का पानी चल रहा है। मलिनिया मार्ग भी शारदा नदी की बाढ़ के पानी से बंद है। उधर, सुहेली की बाढ़ का पानी शहर तक पहुंच गया और थाना रोड पर बलदेव वैदिक इंटर कालेज के पास बह रहा है। पलिया निघासन मार्ग पर भी कई स्थानों पर सुहेली की बाढ़ का पानी है और मकनपुर, बिलहिया, गजरौरा, अतरनगर, घोला, मलिनिया, बुद्धापुरवा आदि में भी सुहेली का पानी भरा हुआ है। इधर, मझगईं संवाददाता के अनुसार विशनुपुर में मार्ग बाढ़ के पानी से कट गया है और आवागमन बंद हो गया है। उधर, चौखड़ा बल्लीपुर मार्ग पर कई-कई फिट पानी चल रहा है और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
बुद्धापुरवा में कटे बंधे की मरम्मत को बाढ़ खंड को दिए निर्देश
पलियाकलां। बुद्धापुरवा गांव के पास बने सुहेली नदी के बंधे के कट जाने से इलाके में सुहेली का पानी भरा हुआ है। एसडीएम शादाब असलम ने यहां दौरा किया था और फिर हालात से उन्होंने डीएम आकाशदीप को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य के निर्देश दिए हैं। बताया कि करीब छह से सात मीटर बंधा कटा है।