{"_id":"6ab95a7a295e9b16d506ff17","slug":"sharda-crosses-danger-mark-kathinas-ramp-submerged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186111-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा ने पार किया खतरे का निशान, कठिना का रपटा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा ने पार किया खतरे का निशान, कठिना का रपटा डूबा
Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
जलमग्न कठिना नदी। संवाद
पलियाकलां/संसारपुर। बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। रविवार दोपहर दो बजे पलियाकलां में जलस्तर 154.700 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 154.590 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
बनबसा बैराज से दोपहर एक बजे 1,75,716 क्यूसेक और दोपहर दो बजे 1,72,628 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा का बहाव तेज हो गया है। पानी के रिहायशी और कृषि क्षेत्रों की ओर फैलने की आशंका है।
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट हैं। संवेदनशील इलाकों और बांधों पर कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को नदी के कटान और बढ़ते पानी को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
संसारपुर में दो दिन से हो रही बारिश के कारण कठिना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे गंगापुर, इटौवा, अयोध्यापुर, सुंदरपुर, कोरिगवां समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। पुल पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों को इसे पार करने में खतरा बना हुआ है।