{"_id":"06a0c2b247979837398d87216b4cca5d","slug":"sharda-canal-tractor-trolley-caught-doing-illegal-sand-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर से अवैध बालू खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर से अवैध बालू खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
उचौलिया।
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर से अवैध बालू खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने नहर विभाग के जेई की सूचना पर पकड़ लिया। इस दौरान उस पर बैठे माफिया और श्रमिक भाग निकले।
क्षेत्र से निकली शारदा नहर क्षेत्र के बालू माफिया के लिए वरदान साबित हो रही है। नहर में पानी कम होते ही क्षेत्र के वनकागांव, किरियारा, बढ़ैयां आदि गांवों के बालू माफिया नहर से अवैध बालू खनन शुरू कर देते हैं। बालू माफिया बालू का स्टॉक कर लेते हैं और जरूरतमंद ग्रामीणों को पांच छह हजार रुपये ट्रॉली के हिसाब से बेचते हैं। यह सब क्षेत्रीय पुलिस की नाक के नीचे हो रहा था। मगर पुलिस मूकदर्शक होकर देख रही थी। जेई द्वारा नहर पटरी क्षतिग्रस्त करने की शिकायत पर पुलिस ने रविवार देररात वनकागांव में बालू माफिया पर छापा मारा। मगर बालू माफिया पुलिस की चुस्ती-फुर्ती को धता बताकर मौके से फरार हो गए और पुलिस हाथ मलती रह गई। चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने बताया कि वनका गांव के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन की गई बालू समेत शारदा नहर के पास से पकड़ा गया है। जबकि इसमें लगे लोग मौके से फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट एसडीएम मोहम्मदी को भेजी गई है।