फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharada river is being swallowed by the dust in the forest number seven

जंगल नंबर सात में बनाई जा रही ठोकरें निगल रही शारदा नदी

Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sharada river is being swallowed by the dust in the forest number seven
पलिया के जंगल नंबर सात की तरफ कटान करती शारदा नदी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरजपुर के तीन गांवों के साथ ही ढखिया खुर्द गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने काफी लंबा बंधा बनवाया था, जिसको नदी के तेज बहाव ने बीच से काट दिया है। अब ग्रामीणों में हड़कंप है। ग्रामीणों की फसलों को भी अब नदी अपने आगोश में लेने लगी है, जबकि बचाव कार्य में बनाई जा रही ठोकरों को भी नदी निगल रही है। जिससे ग्रामीण खासे परेशान है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर भी सही ढंग से कार्य न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूरजपुर ग्राम पंचायत के जंगल नंबर सात, छंगाटांडा, जगन्नाथ टांडा आदि गांवों को बचाने के लिए 18 सौ मीटर तथा ढखिया खुर्द गांव को बचाने के लिए आठ सौ मीटर समेत कुल 24 मीटर का लंबा बंधा सिंचाई विभाग की तरफ से बनवाया गया था। जिसको बेहतर ढंग से न बनाए जाने के कारण शारदा नदी ने बंधे को बीच से काट दिया है, जिससे अब नदी के पानी ने फिर से गांवों की ओर अपना रुख कर लिया है। ग्रामीणों की फसलों व जमीनों को भी काटना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग की तरफ से हालांकि बोरों में मिट्टी, ईंट आदि भरकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनकी बनाई गई ठोकरों को पलभर में शारदा नदी अपने आगोश में ले लेती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पर नदी तेजी से कटान कर रही हैं वहां कार्य करने के बजाए सिंचाई विभाग कहीं दूसरी जगह ही अपना कार्य कर रहा है। जिसके चलते गांवों ने नदी की ओर रुख ले लिया है, जिससे ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

हर साल इन गांवों में तबाही मचाती है शारदा नदी
बीते कई सालों से जंगल नंबर सात, छंगाटांडा, जगन्नाथ टांडा व ढखिया खुर्द में शारदा नदी तबाही मचाती है और ग्रामीणों को यहां से पलायन करने को मजबूर होना पड़ता है। सिंचाई विभाग की तरफ से इसको रोकने के लिए बंधे का निर्माण तो कराया गया लेकिन यह बंधा भी शारदा नदी के तेज बहाव को रोकने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed