फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharada river finally reached below the danger mark after several days

कई दिनों बाद आखिरकार खतरे के निशान से नीचे पहुंची शारदा नदी

Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sharada river finally reached below the danger mark after several days
पलियाकलां। कई दिनों के उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया। नदी का जलस्तर नीचे पहुंचने के बाद भी कटान अब भी लगातार जारी है। शारदा नदी के कटान ने बरुआ कलां के खेतिहर जमीनों को तेजी से काटना शुरू कर दिया है। जंगल नंबर सात में अब भी कटान जारी है जबकि दौलतापुर रेलवे लाइन के पास कटान का दायरा कम हो गया है। जिससे रेलवे कर्मचारियों ने कुछ राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदी के जलस्तर में काफी गिरावट देखी गई जिसके चलते नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से 15 सेमी नीचे 153.950 सेमी पर पहुंच गया है। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने तो कुछ राहत की सांस ली है वहीं कटान अब भी जारी है। बरुआ कलां गांव के खेतिहर इलाके में नदी तेजी से कटान करती किसानों की गन्ने की फसल को अपने आगोश में ले रही है। जंगल नंबर सात में भी कटान जारी है। दौलतापुर रेलवे लाइन के पास हालांकि कटान कम हुआ है यहां बचाव कार्य में लगे रेलवे कर्मियों ने फिर भी एहतियात के तौर पर रेलवे लाइन को बचाने के लिए ठोकरें डाल दी हैं। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी कुछ पानी कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed