{"_id":"5f1464e08ebc3e9fdd32ffe9","slug":"sharada-rever-lakhimpur-news-bly413298913","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विकराल हुई शारदा नदी, खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विकराल हुई शारदा नदी, खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। बीते कई दिनों से लगातार घट रहे शारदा नदी के जलस्तर में शनिवार की शाम से फिर बढ़ोतरी दिखने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर पहुंच गई है। जिससे धीरे-धीरे रास्तों पर कम होने वाले पानी में फिर से जबरदस्त वृद्धि हुई है और एक बार फिर से नदी का पानी रास्तों पर चलने लगा है। उधर नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है।
बता दें कि बीते कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर सामान्य व स्थिर था। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच गया था लेकिन शनिवार से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई और नदी धीरे-धीरे खतरे के निशान को क्रॉस करते हुए उससे 24 सेमी ऊपर पहुंच गई। जल आयोग के राकेश कुमार ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर रविवार को शाम चार बजे तक खतरे के निशान 154.100 सेमी से 24 सेमी ऊपर 154.340 सेमी पर था। बोझवा ठोकर नंबर एक से ग्रामीण पहले ही नाव से अपने खेतों में जाने को विवश हैं। वहीं अब इमलिया फार्म से मझौरा तक आने के लिए भी लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। लगातार बढ़ती नदी से ढकिया खुर्द, श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों के ग्रामीणों में भी दहशत है।