फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sharab

जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 21 बीमार

Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
sharab
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 11 की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी लोग अलग-अलग गांवों के हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मैलानी प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह, चौकी प्रभारी एके शर्मा और सिपाही नरेश की लापरवाही सामने आई है। इस पर प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से पांच किलोमीटर दूर पहाड़नगर गांव में अवैध शराब का धंधा लंबे अरसे से हो रहा है। गुरुवार शाम बूधरपुर गांव के जंगबहादुर (39), पहाड़नगर के कुक्कू (25), प्रेमपाल (50), मीना देवी(45), सोनपाल (25) और महोलिया के मटरूलाल (70), संजय कुमार (30), कृष्ण कुमार (30), रामलाल (70) तथा खंजनपुर के अहिबरन (45), महेंद्र पाल (32), हरीराम (40) को बांकेगंज सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। इनमें 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने कुक्कू और जंगबहादुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 अन्य लोगों को हालत गंभीर होने पर पर भी सीएचसी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड़नगर गांव का एक युवक शराब की अवैध बिक्री करता है। सभी ग्रामीणों ने उसी के यहां शराब पी थी। एसपी पूनम, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम गोला अखिलेश यादव, एएसपी शैलेंद्र लाल, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

 
शराब पीने के बाद जंगबहादुर की मौत हुई है वहीं कुक्कू के परिजन ने बताया कि उसे दिल की बीमारी थी इससे उसकी मौत हुई है। पांच लोग बीमार हुए हैं। जंगबहादुर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे मौत की वजह पता चलेगी। इस मामले में चार अफसरों की टीम से जांच कराई जा रही है। इसमें एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ को रखा गया है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed