फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda said there is a government of fake Hindus in UP

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- यूपी में नकली हिंदुओं की सरकार; सत्ता से बाहर करने का आह्वान

Sat, 04 Jul 2026 08:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 08:28 AM IST
सार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय के संरक्षण और राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार को पलिया पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda said  there is a government of fake Hindus in UP
आसन पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : संवाद

विस्तार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली हिंदुओं की सरकार चल रही है, जिन्हें असली हिंदू बनने की चुनौती है।
विज्ञापन


गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर चल रहे अपने अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह तीन मई को गोरखपुर से निकले थे और करीब 300 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए पलिया पहुंचे हैं। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में ऐसी सरकारों को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने कहा कि चुनाव से पहले हिंदू हित में किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां की सरकार गाय को पशु की सूची से हटा सकती है तो उत्तर प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाते हुए नारा दिया, जो गाय पर करेगा चोट, उसको कभी नहीं देंगे वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने किया स्वागत 
कार्यक्रम से पहले शारदा पुल पर उनका स्वागत किया गया। कमल चौराहे से उन्हें पालकी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान संजीव कुमार मुन्ना, गगन मिश्र, आचार्य गोविंद माधव, डॉ. एके अवस्थी, विश्वकांत त्रिपाठी, अमर गुप्ता मौजूद रहे।

शंकराचार्य के पलिया आगमन पर ऑल इंडिया सिख फाउंडेशन ने चौकी चौराहा स्थित ज्ञानी होटल के सामने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके बाद प्रेसिडेंट पार्क में शंकराचार्य को अंगवस्त्र, फल और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। शंकराचार्य ने फाउंडेशन के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

भीरा पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का शुक्रवार को भीरा कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। वह नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय शुक्ला के धर्मकांटा परिसर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गो संरक्षण के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी आस्था का प्रतीक है, लेकिन सरकार ने कागजों में उसे केवल पशु घोषित कर दिया है। ऐसी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक होकर निर्णय लेना होगा। उपस्थित लोगों ने भी उनसे अपनी सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed