{"_id":"600b14c48ebc3e333f770a5e","slug":"shame-khaki-drunk-soldier-lying-on-the-road-lakhimpur-news-bly4346311108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुई खाकी: नशे में सड़क पर गिरा पड़ा रहा सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुई खाकी: नशे में सड़क पर गिरा पड़ा रहा सिपाही
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले कंधे जब नशे में धुत होकर नालियों और सड़कों पर पड़े दिखें तो इससे समाज की सुरक्षा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला महिला अस्पताल रोड पर, जब सड़क किनारे पड़े एक हेड कांस्टेबल की कुछ लोगों ने फोटो खींचने की कोशिश की तो उसका साथी सिपाही भड़क उठा और अभद्रता करने लगा। बताते हैं कि हेड कांस्टेबल नशे में था।
महिला अस्पताल के निकट मोर्चरी के सामने स्थित पुलिस लाइन गेट के पास एक हेड कांस्टेबल सड़क पर पड़ा था। बताते हैं कि वह नशे की हालत में था और आने-जाने वालों से गाली गलौज भी कर रहा था। सादे कपड़ों में मौजूद दो साथी सिपाही उसे उठाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह उठता और गिर जाता। यह देख मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ते देख साथी सिपाहियों ने रिक्शा रोका और उसे उठाकर बैठाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक सिपाही की नजर फोटो और वीडियो बना रहे कुछ लोगों पर पड़ गई। इससे सिपाही बिफर पड़ा और अभद्रता करने लगा, जिस पर उसकी लोगों से काफी तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ते देख सिपाही उसे लेकर मौके से भाग निकले।
हेड कांस्टेबल के नशे में पड़े होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे चिह्नित कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि उसके नशे में होने की बात की पुष्टि होती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अरुण कुमार सिंह, एएसपी