{"_id":"643edc854fa5c48b7d083167","slug":"severe-weather-conditions-mercury-crossed-42-degrees-lakhimpur-news-c-4-1-129984-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मौसम के तेवर तल्ख, पारा 42 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मौसम के तेवर तल्ख, पारा 42 डिग्री के पार
विज्ञापन
धूप में मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती छात्राएं
- अप्रैल में सूरज की तपिश से झुलस रहे लोग, आसमान से बरस रही आग
- तराई में सूखे ताल-तलैया, सड़कों बाजारों में सन्नाटा, कारोबार भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। धूप इतनी तेज रही कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ऊपर गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। सड़कों पर गुजरने वाले लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर होते-होते बाजार में सन्नाटा पसर गया। बाजार में सन्नाटा होने से दुकानदार हाथों पर हाथ धरे बैठे दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
अप्रैल में ही मौसम की तपिश सहन नहीं हो रही है लोगों का कहना है अभी मई जून की गर्मी बाकी है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिन लोगों के लिए काफी मुसीबत भरे हो सकते हैं। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोगों का गला सूख रहा है। ऐसे में पानी की खपत बढ़ गई है। अधिकांश लोग घरों से पानी साथ में लेकर निकल रहे हैं। डाक्टर भी घर से निकलते वक्त पर्याप्त पानी पीकर निकलने और साथ में पानी रखने की सलाह दे रहे हैं। बाजार में मिनरल वाटर की बोतलों और पानी के पाउचों की खूब बिक्री हो रही है।
घरों से बाहर निकलते समय लोगों को धूप से बचाव के जतन करने पड़ रहे है। पुरुष सिर पर कैप या गमछा डालकर धूप का चश्मा लगाकर बाहर निकल रहे हैं तो महिलाएं कैप, स्कार्फ चश्मों और छातों का सहारा ले रही हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इन चीजों की बिक्री भी खूब बढ़ गई है। बाजार में जगह जगह कैप की दुकानें सजी दिख रही हैं। कैप और स्कार्फ बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने से कैप की बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन
कड़ी धूप, भीषण गर्मी और गर्म लू के थपेड़े फील्ड पर काम करने वाले लोगों, निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों, रिक्शा ठेलिया चालकों और यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी कष्टदायी साबित हो रही है। खेतों में फसल कटाई का काम करने वाले लोगों के लिए भी मौसम की यह तल्खी भारी पड़ रही है। उधर कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण नदी नालों का जलस्तर बहुत कम रह गया है। ताल तलैया सूख गए हैं। इससे पशुओं के लिए पानी की समस्या भी पैदा हो रही है। जंगलों के वाटर होल सूख जाने से वन्यजीवों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है।
तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इन दिनों आग लगने की घटनाओं में एकाएक इजाफा हुआ है। गांवों के साथ खेतों में खड़ी फसलों के लिए आग का खतरा बढ़ गया है। तेज गर्म हवाओं के कारण आग लगने पर यह तेजी से फैल रही है जिससे फसल और संपत्ति का भारी नुकसान हो रहा है। जंगल में आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है।
तापमान में होगी और बढ़ोतरी, माह के अंत तक बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्व निदेशक और मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता का कहना है। कि तापमान में अभी लगातार बढ़ोतरी होगी। हालांकि आने वाले दिनों में तेज आंधी और माह के अंत तक बारिश होने के आसार हैं। इससे मौसम में एक दो दिन के लिए राहत जरूर मिलेगी लेकिन इसके बाद गर्मी में और अधिक इजाफा होगा। उन्होंने भीषण गर्मी से लोगों को बचाव करने की सलाह दी है।