फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Several acres of banana crop were destroyed by the storm

Lakhimpur Kheri News: आंधी से जमीन पर बिछ गई कई एकड़ में केले की फसल

Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Several acres of banana crop were destroyed by the storm
मझगईं क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरी केले की फसल। संवाद
लखीमपुर/निघासन। जिले में बुधवार को आई आंधी से जहां बिजली व्यवस्था चौपट हो गई तो वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान पलिया, निघासन, मझगई क्षेत्र में देखने को मिला। केले सहित अन्य फसलें जमीन पर गिर गईं हैं। फसलों के नुकसान पर किसानों ने मुआवजे की मांग की। इधर, प्रशासन ने फसल नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र में बुधवार को आई आंधी से भारी तबाही देखने को मिली। कई गांवों में कच्चे घर और घरों की छतें, टिन शेड उड़ गए। काफी जगह केला सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचा। घनश्यामपुरवा निवासी युवा किसान मनोज वर्मा ने बताया कि एक एकड़ में केले की फसल गिरकर बर्बाद हो गई है। फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी। कुछ दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी कि अचानक आंधी ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधार के रुपये से की थी खेती, सब उजड़ गया
मझगईं। गन्ना भुगतान न होने से किसान पहले ही परेशान है अब आंधी ने और परेशानी बढ़ा दी है। आंधी से किसानों की केला की फसल तहस-नहस हो गई। छब्बापुरवा निवासी नाजिम शाह की एक एकड़, जमाल खां की तीन एकड़, इकरार खां की एक एकड़, एजाज खां की तीन बीघा, तिकोना फॉर्म निवासी हरविंदर सिंह राना की आठ एकड़, बलविंदर सिंह की पांच एकड़, महेंद्र सिंह, याकूब खां, शराफत अली सहित दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ केले की फसल आंधी में गिरकर बर्बाद हो गई है। किसानों ने कहा कि गन्ने का रुपया न मिलने से इधर-उधर से उधार लेकर केले की खेती की थी, लेकिन आंधी व पानी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। संवाद




पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
मझगईं। पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक बच्ची भी घायल हो गई। मोहल्ला रजागंज निवासी रामस्वरूप ने बताया की बुधवार सुबह सभी घर में थे। तभी आंधी के बवंडर में उनके घर के पास खड़ा नीम का पुराना पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक बच्ची भी घायल हो गई। थाने के पास भारत गैस एजेंसी जाने वाले रास्ते पर पेड़ व बिजली का खंभा टूटकर गिरने से मार्ग बंद हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरे पेड़ को हटाकर मार्ग चालू कराया। संवाद

मझगईं क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरी केले की फसल। संवाद

मझगईं क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरी केले की फसल। संवाद

मझगईं क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरी केले की फसल। संवाद

मझगईं क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरी केले की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed