{"_id":"69efb62694a2c7b7d50ac24b","slug":"seven-year-old-girl-raped-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173826-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Apr 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी धीर सिंह। स्रोत : पुलिस
- फोटो : गुलरा परसोहना में ढहाया गया अतिक्रमण।
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे चाॅकलेट दिलाने के बहाने साथ ले गया था। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
किसी तरह घर पहुंचने के बाद बच्ची ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घटना रविवार की रात आठ बजे की बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह नीमगांव क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पुत्री रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान धीर सिंह (55) उसे चाॅकलेट दिलाने के बहाने घर के बाहर से साथ ले गया। आरोप है कि धीर सिंह बच्ची को सीधे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी धीर सिंह घर में अकेला रहता है। उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर कहीं चले गए हैं। मासूम जब चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम, बेहजम चौकी प्रभारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी धीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-- -- -- -- -- -
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी व जांच की। साथ ही आरोपी की तलाश में टीमें दबिशें दे रही थीं। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।
-यदुवेंद यादव, सीओ, मितौली