फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven main routes have been made to reach Gola Gokarnath

Lakhimpur Kheri News: गोला गोकर्णनाथ पहुंचने के लिए बनाए प्रमुख सात मार्ग

Thu, 10 Jul 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Seven main routes have been made to reach Gola Gokarnath
गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। पवित्र सावन माह आज से शुरू हो रहा है। जिले में छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला शहर का विशेष धार्मिक महत्व है। भले ही प्रशासन मुकम्मल तैयारी का दावा कर रहा है, लेकिन दिक्कतें बरकरार हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कॉरिडोर में सावन मेला हो रहा है। शिव मंदिर के पुराने मुख्य मार्ग को सावन के प्रत्येक सोमवार एवं विशेष तिथियों पर बंद रखने की योजना तय हुई है। इससे इस मार्ग के सैकड़ों दुकानदार मायूस हैं। गोकर्ण तीर्थ को चारों ओर टिन की चादर की बाड़ लगा दी गई है। शिव मंदिर की ओर बाड़ के पीछे ऊबड़-खाबड़ सीढि़यों को ठीक करके पंडा-पुरोहितों ने अपने घाट बना तो लिए हैं, लेकिन उनका कहना है कि प्रशासन ने तीर्थ पर आने के लिए कोई निश्चित मार्ग नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी का दावा करते हुए शिव मंदिर के नए मुख्य मार्ग पर महिला, पुरुष श्रद्धालु एवं डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग दीर्घा बनाई है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को दो जोन के अंतर्गत छह सेक्टर में बांटा है। बृहस्पतिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, मेला प्रभारी एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और तहसीलदार भीमचंद ने भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडा और पुजारियों ने बयां की परेशानी
तीर्थ को चारों ओर से टिन की चादर लगाकर बंद कर दिया गया है। तीर्थ पर आने के लिए कोई निश्चित रास्ता नहीं दिया गया है। ऐसे में पंडा पुरोहितों के घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना मुश्किल होगा। - कृष्ण कुमार, अध्यक्ष, छोटी काशी पंडा कल्याण समिति



छोटी काशी में सावन का विशेष महत्व है। तीर्थ अस्त-व्यस्त पड़ा है। कुंड में बरसात का गंदा जल भरा है। सावन में शिव भक्तों को दिक्कत होगी। - पं. दीनानाथ, घाट गोकर्ण तीर्थ
भगवान शिव के मंदिर के साथ गोकर्ण तीर्थ भी जुड़ा है। सावन से पहले तीर्थ की भी तैयारी हो जानी चाहिए थी। जो प्रशासन ने नहीं कीं। -प्रभाकर लाल शास्त्री, घाट गोकर्ण तीर्थ



---गोला पहुंचने के हैं कुल सात प्रमुख मार्ग ---
बहराइच दिशा से बहराइच-सिसैया-लखीमपुर- मनिकापुर तिराहा-फरधान-गोला।

खीरी टाउन की तरफ से लहरपुर खीरी टाउन- राजापुर चौराहा- मनिकापुर तिराहा- फरधान-गोला।

सीतापुर की ओर से- लखनऊ- सीतापुर-हरगांव- एलआरपी चौराहा- मनिकापुर तिराहा-फरधान-गोला।
शारदानगर की दिशा से आने वाले वाहन फूलबेहड़, शारदानगर महेवागंज-संधरी-लालपुर बैरियर-मनिकापुर तिराहा-फरधान-गोला।


मोहम्मदी की दिशा से- शाहजहांपुर-मोहम्मदी-हैदराबाद-गोला।
खुटार की दिशा से- पीलीभीत-खुटार-गोला।
पलिया-भीरा-बिजुआ-अलीगंज-गोला

मैलानी- खुटार-गोला।





---यातायात डायवर्जन प्लान गोला में---
लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार, पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन महेवागंज, सुंदरवल, बिजुआ, भीरा, मैलानी से खुटार, शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाएगे।
खुटार शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन पुवायां खुटार, मैलानी, भीरा, बिजुआ, सुंदरवल, महेवागंज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शाहजहांपुर की ओर से मोहम्मदी के रास्ते खीरी और बहराइच की ओर आने वाले वाहन हथौड़ा चौराहा से पुवायां मार्ग, खुटार होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
अलीगंज से आने वाले वाहन देवकली होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। बहराइच से सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन, पलिया, मैलानी, खुटार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे (यदि बाढ़ की वजह से उक्त मार्ग पर पलिया नगर में आवागमन संभव नहीं हो पाता है तो वाहनों को सिसैया चौराहे से राजापुर चौराहा लखीमपुर से मनिकापुर तिराहा से सिकंदराबाद चौराहे से गोला मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। बहराइच जाने वाले वाहन खुटार चौराहे से डायवर्जन कर मैलानी, पलिया, निघासन, ढखेरवा सिसैया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। यदि बाढ़ की वजह से उक्त मार्ग पर पलिया नगर में आवागमन संभव नहीं हो पाता है तो वाहनों को खुटार से मोहम्मदी बाईपास चौराहा गोला से सिकंदराबाद मार्ग होते हुए मनिकापुर तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।




गोला में रूट डायवर्जन शनिवार रात्रि 11.00 बजे से सोमवार की रात्रि 11.00 बजे तक लागू रहेगा। अन्य दिनों में सामान्य रूप से यातायात व्यवस्था संचालित रहेगी। इस अवधि में खुटार, शाहजहापुर, पीलीभीत की तरफ जाने वाले समस्त वाहन महेवागंज, सुंदरवल, बिजुआ, भीरा, मैलानी व खुटार से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। डायवर्जन प्लान में कस्बा गोला के अंदर सभी रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन रविवार सायं 19.00 बजे से सोमवार की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इस अवधि में रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी मार्ग बायपास चौराहा स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल से होगा।
पार्किंग स्थल लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन पशु बाजार मैदान रिलायंस पंप के पास रोके जाएंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन चीनी मिल ट्रक यार्ड के अन्दर। मोहम्मदी मार्ग की ओर से आने वाले वाहन कोठी भट्ठा काशीनगर के पास। शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिक्षेत्र में 32 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर में ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। शिव मंदिर परिक्षेत्र के मार्गों का निर्माण कराया गया है।





सावन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वयं भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की है। जिले से अलग-अलग प्वाइंट पर अधिकारियों की तैनाती की गई। -नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में ऊबड़ खाबड़ पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed