फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven houses of Naya Pind village targeted by Mohana, 14 destroyed so far

Lakhimpur Kheri News: नया पिंड गांव के सात घर मोहाना के निशाने पर, अब तक कटे 14

Mon, 26 Aug 2024 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven houses of Naya Pind village targeted by Mohana, 14 destroyed so far
ग्रांट- 12 गांव में नदी में समाता पेड़  स्रोत : जागरूक ग्रामीण

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शारदा और मोहाना नदियों की कटान कहर बरपा रही है। बिजुआ इलाके में शारदा का रुख बेलहा सिकटिहा गांव की ओर है। कटान रुकने को ग्रामीणों ने नदी की पूजा-अर्चना की है।
तिकुनिया क्षेत्र में मोहाना नदी नया पिंड गांव के घरों को निगल रही है। गांव के सात घर नदी के निशाने पर हैं, जबकि अब तक नदी 14 घरों को काट चुकी है। फूलबेहड़ क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


तिकुनिया की ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा गांव नया पिंड में मोहाना नदी का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में गांव का एक और घर नदी में समा गया। नदी अब तक 14 घर काट चुकी है। गांव के सात घर मोहाना के निशाने पर हैं। ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं। तहसील प्रशासन ने अभी किसी को मुआवजा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के भजन सिंह, मक्खन सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह, जसपाल कौर, गुरमीत कौर के घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। भजन सिंह का घर कट रहा है। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि लेखपाल ने सर्वे किया है। आधार कार्ड और खाता संख्या जांची जा रही है।जल्दी ही इनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
---------

तटबंध के अंदर के गांव में पुलिया और रास्ते क्षतिग्रस्त
महेवागंज। सदर तहसील इलाके के फूलबेहड़ में तटबंध के अंदर बसे गांवों में बाढ़ का पानी कम हो गया है। इससे कुछ हद तक ग्रामीणों को राहत मिली, लेकिन पानी के बहाव में श्रीनगर के सामने रपटा पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
बहालीपुरवा, बसहा, बड़ागांव, भोलापुरवा, खांबी, रंडौहा और गोपालपुरवा समेत दर्जनों गांव के लोगों का मुख्य रास्ता रपटा पुल से है। लोग क्षतिग्रस्त पुल पार कर निकल रहे हैं। उधर तहसील निघासन से जुड़े ग्रंट 12 गांव में नदी तेजी से कटान कर आबादी की ओर रुख कर रही है। नदी की धार घरों से महज 100 मीटर पर है।

सोमवार को नदी का तेज कटान जारी रहा। इससे पेड़ और जमीन का काफी हिस्सा नदी में समा गया। गांव के उमेश, शैलेश शुक्ला, अखिलेश, सज्जन, पीयूष रामाशंकर ने बताया कि नदी उनके घरों से महज 100 मीटर दूर है। गांव में करीब 70 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed