{"_id":"667b2e798db6fc751907db54","slug":"seven-hospitals-operating-illegally-were-sealed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-123127-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से संचालित सात हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से संचालित सात हॉस्पिटल सील
विज्ञापन
अवैध अस्पताल सीज करने की कार्रवाई करते डाक्टर।संवाद
पसगवां। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता ने ब्लॉक क्षेत्र के सात अवैध अस्पताल सील किए। इससे अस्पताल संचालकों में हड़कंप है।
नोडल अधिकारी ने टीम के साथ जंगबहादुरगंज बाइपास पर संचालित शाहिद पाली क्लीनिक का निरीक्षण किया। वहां दो मरीज भर्ती मिले। यहां न तो अस्पताल का पंजीकरण मिला और न डॉक्टर थे। यहां भर्ती मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता ने बताया कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
बरखेरियाजाट में संचालित लखनऊ क्लीनिक का निरीक्षण करने पर संचालक पंजीकरण के अभिलेख नहीं दिखा सका। बरखेरियाजाट में अमित कुमार कनौजिया के नर्सिंग होम में न बोर्ड था न डॉक्टर और न ही पंजीकरण था। मैगलगंज में यादव पाली क्लीनिक का न पंजीकरण मिला न डॉक्टर मिले, ओपीडी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
पारस हॉस्पिटल का न पंजीकरण मिला और न चिकित्सक मिले। जहान नगर पेट्रोल पंप के पास एक क्लीनिक संचालित मिला, इसका भी पंजीकरण नहीं मिला और न चिकित्सक मिले। यहां चार बेड मिले। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी अवैध अस्पताल सील कर दिए गए हैं। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।