फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Set fire to the dispute in law , death

आपसी विवाद के बाद बहू ने को लगाई आग, मौत

Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो धौरहरा।
ब्यूरो धौरहरा। Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Set fire to the dispute in law , death
fire - फोटो : fire

विज्ञापन
बहू का बचाव करते सास भी झुलसी, हालत नाजुक
क्षेत्र के गांव ढखेरवा में सोमवार शाम सास के साथ विवाद होने पर एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बचाव करने के दौरान सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव ढखेरवा निवासी महेश कश्यप की 30 वर्षीया पत्नी शांति देवी का सोमवार शाम किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हुआ था। इसके बाद शांति ने घर में रखा केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली। बहू को बुरी तरह जलते देख सास गुडडी देवी बचाव के लिए दौड़ी। आग की लपटों से घिरी बहू भी मदद की आस में उससे लिपट गई जिससे सास बहू दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवारी जन दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बहू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसी सास गुड्डी को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। गुड्डी देवी की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवारीजन धनाभाव के कारण उसे लखनऊ नही ले जा सके। सूचना के मुताबिक गुड्डी देवी का इलाज जिला अस्पताल में ही हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed