फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sessional examinations begin in council schools

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय विद्यालयों में सत्रीय परीक्षाएं शुरू

Mon, 25 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sessional examinations begin in council schools
सदर स्कूल में सत्रीय मौखिक परीक्षा देते बच्चे।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को सत्रीय परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुई। पहली पाली में लिखित और दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में चार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षाएं 30 अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन

नवीन सत्र से लेकर अब तक स्कूलों में पूरे कराए गए कोर्स से ही परीक्षा में सवाल पूछने थे। सत्रीय परीक्षा के दौरान कक्षा एक से लेकर तीन तक के बच्चों के लिए मौखिक परीक्षा होनी थी। वहीं कक्षा चार से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए लिखित परीक्षा थी। शिक्षकों ने छोटे बच्चों के लिए पर्चे पर सवाल नोटकर उनसे पूछे और सही जवाब मिलने पर परीक्षाफल पर नंबर नोट किए।
विज्ञापन

वहीं बड़े बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन परीक्षा के बाद किया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षाएं 30 तक चलेंगी। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद किसी भी शिक्षक अभिभावकों को बुलाकर बच्चों के परीक्षाफल दिखाएंगे। साथ ही कॉपियों का रिकार्ड भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed