{"_id":"65ee1362bb1c7b05c000a7e4","slug":"sent-a-letter-to-the-chief-minister-demanding-the-arrest-of-the-accused-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115877-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री को पत्र भेज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री को पत्र भेज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में लाखों के गबन का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।
तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य सुरचना त्रिवेदी और प्रशासक व प्रबंधक मुदित दीक्षित पर महाविद्यालय में लाखों रुपये के गबन का आरोप है। मामले में मुकदमा पहले से ही दर्ज है। कालेज के मंत्री/प्रबंधक रजत पांडेय ने रविवार को आर्य समाज के मंदिर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारियों ने कॉलेज के विभिन्न मदों से नियम विरुद्ध लाखों रुपये निकाले। बिना हस्ताक्षर प्रमाणित कराए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की बगैर संस्तुति के लाखों रुपये के गबन की जानकारी होने के बाद तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। जिसने पूरे मामले की जांच की थी।
गबन की पुष्टि होने के बाद डॉ. सुरचना त्रिवेदी और प्रबंधक मुदित दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। रजत ने बताया कि आरोपपत्र दाखिल होने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।