फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sell alcohol until late at night Sword hanging on shopper

देर रात तक शराब बेचने पर  लटकी दुकानदार पर तलवार

Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sell alcohol until late at night Sword hanging on shopper
demo pic - फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन

नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलहरी में आधी रात के बाद भी एक ठेके पर शराब बिक्री करने के मामले में विवेचक/चौकी इंचार्ज नंदकुमार यादव ने जांच के बाद शराब दुकानदार खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेजी है। 

बता दें कि सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे उड़नदस्ता प्रभारी यशवंत सिंह ने बेलहरी गांव में शराब की दुकान खुली देखी, तो चालक को भेजकर शराब मंगाई। इसके बाद उड़नदस्ता प्रभारी ने दुकानदार के खिलाफ नीमगांव थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। इसकी जांच चौकी इंचार्ज नंदकुमार यादव को सौंपी गई थी। बुधवार को सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय और चौकी इंचार्ज ने शराब दुकान पर जाकर जांच की, जिसमें सेल्समैन संदीप निवासी सिसावां कलां थाना हैदराबाद शराब बिक्री का रिकार्ड नहीं दिखा सका। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि विवेचक द्वारा दी गई शराब दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और आबकारी विभाग को भेज दिया है। एसओ ने बताया कि क्षेत्र की सभी शराब दुकानों की चेकिंग की जा रही है। उधर जिला आबकारी अधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed