फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secondary students will participate in stamp design competition

Lakhimpur Kheri News: माध्यमिक के छात्र स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Secondary students will participate in stamp design competition
लखीमपुर खीरी। जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिलेगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और संचार मंत्रालय के डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित डिजाइन को डाक विभाग द्वारा डाक टिकट के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित डिजाइन को डाक टिकट के रूप में जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता माई जीओवी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई से संबंधित सभी कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिस्सा लें सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। बताया कि यह प्रतियोगिता संचार मंत्रालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र संगठन के 80 वर्ष पूरे होने पर कराई जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 अगस्त तक माई जीओवी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। कहा कि विद्यार्थियों की कला प्रवीणता को डाक टिकट के रूप में राष्ट्रीय पहचान देना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed