फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seal the boundaries of the district, increased vigilance on Nepal border

डीएम एसपी पहुंचे कोतवाली, पुलिसकर्मियों का जाना हाल

Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seal the boundaries of the district, increased vigilance on Nepal border
कोरोना संक्रमण को लेकर बाजार का भ्रमण करते डीएम एसपी। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम और एसपी ने शुक्रवार को संकटा देवी मंदिर सहित किराना एवं सब्जी मंडी का भ्रमण किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दुकानदारों को भीड़ न लगने देने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए। बाजार में बिना मास्क मिले लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दिए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसपी पूनम ने व्यापारियों से दो गज की दूरी और दिन में कई बार हाथों को धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बचाव से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। संकटा देवी मंदिर पहुंचकर मंदिर के पुजारी से मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करें। इसके बाद डीएम एसपी ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। वहां बने कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर आदि का परीक्षण कर सभी की नियमित स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाली स्टाफ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। कोरोना से बचने के लिए हरी साग सब्जी, मौसमी फल, पौष्टिक भोजन, दूध और काढ़ा का नियमित सेवन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कर दें प्रवेश
सिकंद्राबाद। नए एएसपी अरुण कुमार सिंह थाना नीमगांव पहुंचे। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फरियादी हो या पुलिसकर्मी, सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। हाथ सैनिटाइज कराकर मास्क लगे होने पर थाने में प्रवेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम एएसपी अरुण कुमार सिंह थाना नीमगांव पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर, आवासीय भवन, मेस, हवालात, शास्त्रागार आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव देखा। निरीक्षण के दौरान मिली मामूली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सबसे पहले वह थाने में स्थापित कोविड केयर सेंटर पर पहुंचे और वहां मौजूद व्यवस्थाओं को परखा। एएसपी ने कहा कि कि कोई भी व्यक्ति बिना थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ सैनिटाइज और मास्क के थाना परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीओ मितौली शीतांशु कुमार, प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी आदि थे।

चार कोरोना संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोविड केयर सेंटर जगसड़ में भर्ती चार कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने पर शुक्रवार को उन्हें घर भेज दिया गया। इससे अब कोरोना अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 10 है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed