फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM's inspection found CHC sick

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी मिली बीमार

Fri, 07 Nov 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 07 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
SDM's inspection found CHC sick
एचसी के निरीक्षण के दौरान वाटरकूलर की टूटी टोंटी देखती एसडीएम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। दफ्तर पहुंचने से पहले एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की व्यवस्थाएं बीमार मिलीं।
विज्ञापन

ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ तो थी, लेकिन डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं थे। स्टाफ उपस्थिति पंजिका और अन्य दस्तावेजों को अव्यवस्थित देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। महिला वार्ड के शौचालय से उठती दुर्गंध के कारण एसडीएम को नाक व मुंह पर रुमाल रखना पड़ा। रसोई का बंद दरवाजा खुलवाया तो रसोइया मोबाइल फोन पर रील देखती मिलीं। रसोई घर में टाइल्स पर रोटी बेलने की बात सामने आई।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में कई जगह पर पान-पुड़िया के थूकने से रंगी दीवारें, पानी की टूटी टोटियां, ओपीडी गैलरी में अंधेरा होने से कड़ी नाराजगी जताई। दवा वितरण कक्ष में मौजूद ट्रेनी फार्मासिस्ट दवा का स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा पाए। निरीक्षण में आठ में से दो सीसी कैमरे खराब मिले। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार को शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षक ने बताया कि डॉ. अजय वर्मा, डॉ. यामिनी बादल कोर्ट एविडेंस में गए हैं और डॉ. अशोक बिहारी सिंह अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पानी, शौचालय, दवाइयां, स्टॉक रजिस्टर जैसी बहुत सी अनियमितताएं मिली हैं। डॉक्टर टाइम पर नहीं मिले हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए हिदायत दी है। दो-तीन दिन में फिर निरीक्षण करेंगे।

प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम, गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed