{"_id":"f60f67f23944874c6586882803868cab","slug":"sdm-bsa-s-actions-and-wrote-to-the-dpo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कार्रवाई को बीएसए और डीपीओ के लिए पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कार्रवाई को बीएसए और डीपीओ के लिए पत्र लिखा
धौरहरा
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में ड्यूटी न करने के के लिए छह लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम धौरहरा ने बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखा है।
निर्वाचन आयोग द्वारा एक अक्तूबर से पांच जनवरी तक विधान सभा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम करवाने के लिए बीएलओ की ड्यूटी बूथों पर लगाई गई थी। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और डबल नामों और मृतकों के नाम को काटना था। एसडीएम धौरहरा ने बताया कि विधानसभा के मतदेय स्थल 29,186 और 260 पर क्रमश: सौम्या मिश्रा शिक्षा अनुदेशक जटपुरवा, अवधकुमार झा शिक्षा अनुदेशक अदलीशपुर और ममता रानी शिक्षा अनुदेशक लाखुन की ड्यूटी लगाई गई थी। इन लोगों ने मतदान क्षेत्र से कोई भी फार्म प्रस्तुत नहीं किया और न ही डुप्लीकेट सूची का सत्यापन किया। मतदाता पुनरीक्षण की ड्यूटी न करने के लिए एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। इसके अलावा मतदेय स्थल संख्या 166, 125, 165 पर क्रमश: प्रभा मिश्रा आगनबाड़ी कार्यकत्री खमरिया, पिंकी गोस्वामी आंगन बाड़ी कार्यकत्री सिसैया कला, पूजादेवी आंगनबाड़ी कार्य कत्री खमरिया पंडित की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाया गयी थी। इन सभी के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया। इनके विरुद्ध भी एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।