{"_id":"64f7764eea10f4d080004834","slug":"scrub-typhus-confirmed-in-a-girl-in-the-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-5163-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में एक बच्ची में स्क्रब टायफस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में एक बच्ची में स्क्रब टायफस की पुष्टि
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चा
लखीमपुर खीरी/ओयल। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ रही है। चिल्ड्रन वार्ड से लेकर मेडिकल वार्ड तक फुल हो गया है। मंगलवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित एक बच्ची में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। डेंगू वार्ड में पांच संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
मौसम का बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। ओपीडी में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उधर, इमरजेंसी में भी गंभीर बुखार पीड़ितों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें से तमाम मरीज ऐसे होते हैं, जिनको भर्ती करने तक की जरूरत पड़ती है। 21 बेड के चिल्ड्रन वार्ड में 20 बच्चों का इलाज हो रहा है। इसमें 11 बच्चे बुखार की चपेट में हैं। बुखार न उतरने पर आठ वर्षीय सिजरा पुत्री मुन्ना निवासी डंडूरी की जांच कराने पर स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। हालांकि उसकी हालत में अब सुधार है।
वार्ड- बेड-कुल मरीज- बुखार रोगी
मेडिकल मेल- 32-31- 16
मेडिकल महिला- 32-32-12
चिल्ड्रन वार्ड- 21- 20-11
जिरियाट्रिक वार्ड- 20-20- 16
आईसीयू-10- तीन- तीन
प्राइवेट वार्ड- 15- 09- तीन
अन्य वार्ड- 25- 13- 10