फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School van collides with car child dies four including driver injured

Lakhimpur Kheri: कार से टकराई स्कूल वैन... बच्चे की मौत, चालक समेत चार घायल

Mon, 17 Mar 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 11:30 PM IST
सार

पाल सिंह कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में वैन कार से टकरा गई।

विज्ञापन
School van collides with car child dies four including driver injured
मृतक मयंक वर्मा का फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के शारदानगर में स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन कोठिया के पास लखीमपुर की तरफ से आ रही कार से टकरा गई। इसमें ड्राइवर और चार बच्चे घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


पाल सिंह कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। कोठिया गांव में बच्चों को छोड़ने के बाद कालिकापुरवा के चार बच्चों को लेकर जाते समय लखीमपुर-शारदा नगर हाइवे स्थित कोठिया चौराहे पर लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से वैन हाइवे किनारे पलट गई।
विज्ञापन


वैन चालक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के घोसियाना प्रयाग निवासी गुरमेज सिंह और वैन में बैठे शारदानगर थाना क्षेत्र के कालिकापुरवा निवासी मयंक वर्मा (12) पुत्र पवन वर्मा, काजल वर्मा (10) पुत्री संतोष कुमार वर्मा, नितिन कुमार (14) पुत्र मुन्ना लाल, अच्छवी (12) पुत्री कुलदीप वैन में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकलवाया और घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में मयंक वर्मा की हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed