{"_id":"6a8f2c3d3c05f220250f220e","slug":"school-children-get-the-gift-of-open-gym-and-playground-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-183407-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल के बच्चों को मिली ओपन जिम और खेल मैदान की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल के बच्चों को मिली ओपन जिम और खेल मैदान की सौगात
Wed, 26 Aug 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर में स्थापित किया गया ओपर जिम। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरा करमचंद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ओपन जिम और खेल सुविधाओं की सौगात मिली है। सदर विधायक योगेश वर्मा और सदर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने विद्यालय में कराए गए कायाकल्प कार्यों का उद्घाटन किया।
बच्चों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में ओपन जिम के साथ वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है। विद्यालय परिसर में लंबे समय से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए इंटरलॉकिंग लगाई गई है।
बीडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि सदर विधायक के प्रयासों से ये कार्य कराए गए हैं। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ खेलकूद और स्वच्छ वातावरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विद्यालय के समीप स्थित अमृत सरोवर परिसर में समूहों की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यालय के बच्चों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।