{"_id":"65c137d0c1c8813e8001e6b1","slug":"schedule-and-time-are-not-being-followed-in-the-operation-of-buses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-114065-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बसों के संचालन में नहीं हो रहा शेड्यूल और समय का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बसों के संचालन में नहीं हो रहा शेड्यूल और समय का पालन
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ी बसें संवाद
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर बस अड्डे से बसों का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। कौन बस किस समय पर निकलेगी, इसका पालन ही नहीं होता। कई बार शिकायतों के बावजूद सोमवार को बस अड्डे पर समय सारिणी का पालन होता नजर नहीं आया। दोपहर के समय पूछताछ केंद्र भी खाली था।
लखीमपुर डिपो में 89 अनुबंधित बसें हैं। यहां से सीतापुर, लखनऊ, ऐरा-धौरहरा और गोला रूट पर बसों का संचालन होता है। यात्रियों के अलावा अनुबंधित बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत की है। इस संबंध में तीन दिन पहले यूनियन के पदाधिकारियों ने एआरएम से मुलाकात की थी।
ज्ञापन देकर कहा कि दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित समय और शेड्यूल से बसों का संचालन कराया जाए। कहा कि निर्धारित रूट और समय की अनदेखी कर संचालित वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। पदाधिकारियों ने डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई की मांग की थी। यात्रियों की शिकायत और पदाधिकारियों के विरोध के बावजूद सोमवार को बसों को संचालन निर्धारित समय पर होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि कोहरे की वजह से बसों के संचालन का शेड्यूल गड़बड़ाया था, जो अब सही हो गया। बसों को निर्धारित समय और शेड्यूल से भेजा जा रहा है। अनदेखी करने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर में खाली पड़ा था पूछताछ केंद्र
सोमवार की दोपहर 1.32 बजे रोडवेज बस अड्डे का पूछताछ केंद्र खाली था। यात्रियों को जानकारी देने के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। करीब 20 मिनट तक पूछताछ केंद्र में कुर्सी खाली रही। इस बीच गई यात्री पूछताछ केंद्र के पास आकर बिना जानकारी के वापस गए।