फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scam in the construction of Chief Minister Model Composite School, balcony of the under-construction building collapses, two workers injured

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल के निर्माण में घपला, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, दो मजदूर घायल

Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Scam in the construction of Chief Minister Model Composite School, balcony of the under-construction building collapses, two workers injured
निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। बेहजम के पैला गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का लिंटर खोलते वक्त छज्जा शनिवार को भरभराकर गिर गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। घटना के बाद मामले की जांच के लिए प्रशासन ने कमेटी गठित की है। कुछ महीने पहले ही 10 एकड़ की जगह में स्कूल का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण कार्य पर 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका कार्य सीएनडीएस संस्था करवा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर लिंटर खोल रहे थे। इसी बीच छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों में दीपक (30) पुत्र ध्रुव नरायन निवासी संत कबीर नगर व कन्हैया चौधरी (32) पुत्र मुन्नी राम चौधरी निवासीर बिशनपुर बस्ती शामिल हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। इधर, अन्य मजदूरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का छज्जा गिरने के बाद कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया, जहां पर मानकों की अनदेखी पाई गई। उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया कि निर्माण कार्य में सरिया, ईंट, सीमेंट सहित अन्य सामग्री गुणवत्ताविहीन पाई गईं। एक्सईएन पर गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर विधायक नाराज हुए। बताया जा रहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्य की निगरानी के लिए है कमेटी
निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी के निर्देशन में ही यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कमेटी में डीएम अध्यक्ष, बीएसए सचिव के साथ ही सीडीओ उपाध्यक्ष सहित एडीएम, डीआईओएस, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डायट प्राचार्य, डीपीआरओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, डीपीओ के अलावा वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य के रूप में नामित हैं।


मजदूर ऊपर खड़े होकर लिंटर खोल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

राघवेंद्र वर्मा, जेई सीएनडीएस

-वर्जन

निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिटंर गिरने से दो मजदूर घायल होने की जानकारी लगी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

-सोभनाथ चौरसिया, प्रभारी सीडीओ/पीडी

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

निर्माणाधीन कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article