फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Satuti Sarovar start metering

सतौती सरोवर की पैमाइश शुरू

Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Satuti Sarovar start metering
नगर के प्राचीन सतौती सरोवर पर भू माफियाओं द्वारा किये जा रहे कब्जों के मद्देनजर तहसील अधिकारियों ने रविवार को पैमाइश शुरू की किंतु वह भी बंदोबस्ती नक्शे के आधार पर न कर मनमाने नक्शे से की जा रही है, जिससे भू माफियाओं को लाभ मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्वकर्मी तहसील के नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के साथ सतौती सरोवर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की मौजूदगी में पैमाइश शुरू की। सतौती सरोवर में पानी भरा होने के कारण नाव डालकर पैमाइश शुरू की गई, जो शाम समाचार लिखे जाने तक चलती रही। आरोप है कि भू माफियाओं ने गोला जेड अंदर नगर पालिका के बंदोबस्त विभाग चकबंदी का मूल नक्शा जो कि उर्दू में है उसे राजस्वकर्मियों से मिलीभगत कर खराब करा दिया है। उसके स्थान पर एक मनगढ़ंत हिंदी के नक्शे से पैमाइश की जा रही है। जिससे भूमाफियाओं को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

पैमाइश के समय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ज्ञानेंद्र शुक्ला, लेखपाल भूपेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, नगर पालिका परिषद के जेई राकेश कुमार, उमाशंकर वर्मा सहित राजस्व और नगर पालिका कर्मी तथा उप्र पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति के महामंत्री अशोक कुमार मुन्ना, वकील यूसुफ अली, दुर्गेश सोनी सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने दिखाए दस्तावेज ः सतौती सरोवर की पैमाइश के समय नगर के अधिवक्ता यूसुफ अली मौके पर दस्तावेजों के साथ पहुंचे। उन्होंने मनमाने नक्शे के आधार पर हो रही पैमाइश का विरोध कर कहा कि उनके पास बंदोबस्त विभाग चकबंदी के मूल नक्शे की प्रतिलिपि मौजूद है उससे पैमाइश कराई जाए। वकील के हाथ में मूल दस्तावेज देखकर राजस्व अधिकारियों और भूमाफियाओं के चेहरे स्याह हो गए, किंतु उन्होंने मूल नक्शे के आधार पर पैमाइश न कर मनमाने नक्शे से पैमाइश शुरू कर दी।

नायब तहसीलदार रामदेव निषाद ने बताया कि तहसील के अभिलेखों में बंदोबस्त विभाग चकबंदी का नक्शा मौजूद नहीं है। हिंदी वाला नक्शा ही मिला है, जिससे पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश में सेक्टर मिलान न होने के कारण कठिनाई आ रही है। फील्ड बुक तैयार होने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed