फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sanskrit board exams from February 19, preparations in full swing

Lakhimpur Kheri News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से, तैयारियां तेज

Thu, 08 Jan 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit board exams from February 19, preparations in full swing
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले सात संस्कृत विद्यालयों में यूपी बोर्ड की तारीख पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा 19 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलेंगी। दो पालियों में संपन्न होने वाली परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल सात संस्कृत विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसमें चार सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें श्रीराधा रमण सार्वजनिक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोला, श्री सनातनधर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय लखीमपुर, श्री पाराशर नाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मढ़ियाघाट, श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही, श्रीरानी चंदेली संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोला, श्रीराधा रमण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय फरेंदा मोहम्मदी व बाबानागेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत का पेपर होगा। इस दिन परीक्षा में सर्वाधिक छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed