फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sankata Devi temple road built overnight

Lakhimpur Kheri News: रातोंरात बनाया संकटा देवी मंदिर मार्ग

Mon, 07 Oct 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sankata Devi temple road built overnight
लखीमपुर खीरी। आखिरकार शहर की प्रमुख संकटा देवी सड़क का निर्माण हो ही गया। राहगीरों और दुकानदारों को पथरीले पथ और धूल से निजात मिली है। एक वर्ष से अधूरे पड़े इस मार्ग के निर्माण का 80 प्रतिशत कार्य पालिका ने रातों-रात पूरा किया है। सड़क चलने लायक बना दी है। हालांकि अभी सड़क पर जीरा (महीन गिट्टी) और तारकोल की एक परत पड़नी बाकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने सदर चौराहे से संकटा देवी चौराहे को जाने वाली सड़क का निर्माण एक वर्ष से अधिक समय पहले शुरू कराया गया था। निर्माण से पहले सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नाला निर्माण भी हुआ। मगर कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। एक जगह पर नाले का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस सबके बीच नगरपालिका ने सड़क निर्माण का कार्य जारी रखा। करीब दो माह पूर्व पालिका ने सड़क का किनारा खुदवाकर और गड्ढों में पत्थर डलवा दिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से काम रुक गया। राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात नगरपालिका की ओर से सड़क निर्माण शुरू कराया गया और रात में ही करीब 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया। अब सिर्फ सड़क पर सड़क पर जीरा (महीन गिट्टी) और तारकोल की एक परत पड़नी है, जो नवरात्र के बाद डाले जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed