फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sangita and Amrish becomes over champion

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में संगीता और अमरीश ओवरऑल चैंपियन 

Fri, 05 Jan 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sangita and Amrish becomes over champion
winner

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई, जिसमें महिला वर्ग की दौड़ में पलिया की संगीता और पुरुष वर्ग में लखीमपुर के अमरीश कुमार ओवरऑल चैंपियन बने। कबड्डी में मितौली की टीम ने नकहा को हरा कर खिताब अपने नाम किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी 15 ब्लॉकों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में पलिया की संगीता पहले स्थान पर रहीं। 800 और 1500 मीटर दौड़ में पलिया की ज्योति पहले स्थान पर रहीं, जबकि चक्का फ़ेंक में लखीमपुर की प्रतिभा सिंह अव्वल रही। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में पलिया के आर्यन साहनी, 400 मीटर में गोला के विनोद, 800 मीटर में पलिया के राहुल सिंह पहले स्थान पर रहे। 1500 और 3000 मीटर दौड़ में लखीमपुर के अमरीश कुमार अव्वल रहे। चक्का फेंक में पलिया के हीरालाल, गोला फेंक में पलिया के हीरालाल पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद में ईसानगर के आसिफ अंसारी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजीत सिंह और उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप शाहू ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर आरएस राना सहित स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed