{"_id":"67f413867e7baddd990cfca6","slug":"sangh-chief-mohan-bhagwat-in-kabirdham-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143013-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज कबीरधाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज कबीरधाम में
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी। संवाद
अलीगंज। मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में आठ अप्रैल को होने वाले सत्संग में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आश्रम के प्रबंधक प्रवीण दास ने बताया, मुख्य अतिथि मोहन भागवत संत असंग देव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन और शिलान्यास करेंगे। संघ प्रमुख का आगमन दोपहर लगभग 12 बजे होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वीआईपी टेंट लगाया गया है।
आश्रम प्रबंधन ने बताया लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कथा मंच की सजावट का काम भी हो चुका है। मंच के पास सुरक्षा के लिए डी पॉइंट लगाया गया है। दिल्ली और लखनऊ के अधिकारी भी निरीक्षण करके जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को आश्रम पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही बैठक कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संवाद

नाहन में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोेधित करते प्रदेशाध्यक्ष डॉ. र