फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sandeep's team was the winner in the Kabaddi tournament

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी टूर्नामेंट में संदीप की टीम रही विजेता

Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sandeep's team was the winner in the Kabaddi tournament
विजेता टीम को ट्राॅफी देते आयोजक।संवाद
निघासन। वामन द्वादशी महोत्सव के तहत सिंगाही खुर्द के प्राथमिक विद्यालय मैदान में चल रहे दो दिवसीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। संदीप की टीम ने परगना क्लब खैरीगढ़ को 25-15 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

फाइनल से पहले मुख्य अतिथि श्याममोहन दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संदीप मोबाइल रिपेयरिंग की टीम ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और 25 अंक हासिल किए, जबकि खैरीगढ़ की टीम 15 अंक ही जुटा सकी।
विज्ञापन

निर्णायक मुनव्वर और कपिल शर्मा ने संदीप मोबाइल रिपेयरिंग की टीम को विजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि श्याममोहन दीक्षित, मुनेश शुक्ला और अनिल गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 3100 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वामन द्वादशी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed