फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sample question papers will be helpful for the candidates.

Lakhimpur Kheri News: परीक्षार्थियों के लिए मददगार बनेंगे नमूना प्रश्नपत्र

Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sample question papers will be helpful for the candidates.
लखीमपुर खीरी। फरवरी की 15 तारीख से सीबीएसई की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर बोर्ड ने अधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं। छात्र-छात्राएं अपने विषय के हिसाब से प्रश्नपत्र लोड कर सकते हैं। यह प्रश्नपत्र परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार करीब 7300 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें दसवीं में करीब 4100 व 12वीं में करीब 3200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान काफी पहले ही कर दिया था। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार दसवीं कक्षा में पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का होगा। 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है। शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षार्थियों ने तैयारियों में जुटे हैं। इधर परीक्षार्थियों की मदद के लिए बोर्ड की तैयारियां पूरी हैं। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सैंपल पेपर लोड किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी छात्र-छात्रा बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर आसानी से प्रश्नपत्र लोड कर सकता है। बताया जाता है कि परीक्षा से पहले सैंपल पेपर की तैयारी करने से काफी कुछ आसान हो जाता है। प्रश्नों को समझने में आने वाली दिक्कतें समाप्त हो जाती हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जो प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं, उनमें मार्किंग और परीक्षा पैटर्न से परिचित कराया जा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed