{"_id":"21ff239a90d3430e7edd054ff8ad7e99","slug":"sample-pick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए की टीम ने छापा मारा, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए की टीम ने छापा मारा, नमूने भरे
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास, रोडवेज बसअड्डा परिसर और खोया मंडी में छापा मारकर खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया। गुणवत्ता खराब होने के संदेह पर खोया मंडी से दो नमूने मावा के लिए जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ठेले और खोमचे वालों को पंजीकरण कराने के लिए चार दिन का समय दिया है।
शासन के निर्देश पर अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक ने शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों पर छापा मारकर गुणवत्ता चेक की। सब्जी-पूड़ी विक्रेता बबलू और मनोज कुमार को चेतावनी दी गई। चाय दुकानदार संजय को सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद खोया मंडी में टीम ने बंजरिया निवासी फारूख और घोसियाना निवासी मुकीद के मावा का नमूना लिया। कार्रवाई के दौरान ठेले और खोमचे वाले पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चार दिन में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं शुक्रवार को टीम ने छापेमारी कर नई बस्ती में रामकुमार की किराना दुकान, रोडवेज बसअड्डा पर पान विक्रेता गोपाल तिवारी के यहां एक्सपायरी डेट का पान मसाला, किराना दुकानदार राजीव कुमार की दुकान पर एक्सपायरी डेट की ब्रेड नष्ट कराई। वहीं शरद गुप्ता की दुकान से तेल का नमूना, घनश्याम की दुकान से चाऊमीन का नमूना लिया हैै। अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बसअड्डा के आसपास छापेमारी अभियान जारी रहेगा।