{"_id":"613cbec18ebc3e35e94a525c","slug":"samajwadi-party-leader-ritu-singh-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को झटका: 'साइकिल' छोड़ रितु सिंह ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों ने की थी बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को झटका: 'साइकिल' छोड़ रितु सिंह ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों ने की थी बदसलूकी
Sat, 11 Sep 2021 08:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:05 PM IST
सार
यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। दरअसल यूपी पंचायत चुनाव के दौरान जिस सपा नेत्री रितु सिंह के साथ बदसलूकी हुई थी वह कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रियंका गांधी ने रितु सिंह के घर जाकर मुलाकात की थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। पसगवां कांड में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान बदसलूकी का शिकार हुई सपा नेत्री रितु सिंह शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रितु सिंह एक हफ्ते पहले से उनके संपर्क में थीं। रिंतु सिंह के ससुर ने उनसे पार्टी में शामिल कराने के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस जिला प्रभारी अभिषेक पटेल के मार्फत कांग्रेस के आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाई, जिसके बाद रितु सिंह को शनिवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में शामिल कराया।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
पसगवां ब्लॉक परिसर में आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान सपा समर्थित महिला प्रत्याशी रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक से पुलिस के सामने बदसलूकी की गई थी। रितु ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरओ के कक्ष में नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि भाजपा की सांसद रेखा वर्मा और पुलिस की मौजूदगी में उन दोनों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
पसगवां ब्लॉक में तीन प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे, जिनमें भाजपा सांसद रेखा वर्मा की करीबी व पार्टी की प्रत्याशी कु. शिखा सिंह और सांसद रेखा वर्मा की मां व निवर्तमान प्रमुख उर्मिला ने पर्चा दाखिल किया था। जब सपा समर्थित प्रत्याशी रितु सिंह नामांकन कराने पहुंचीं तो गेट के बाहर ही खड़े लोगों ने रितु सिंह की प्रस्तावक अनीता यादव का हाथ पकड़कर उनसे बदसलूकी करते हुए उन्हें रोक लिया था। इस बीच रितु सिंह के साथ में मौजूद सपा नेता क्रांति सिंह को कुछ लोग पकड़कर बाहर खींच ले गए थे, जबकि तमाम अन्य लोग ब्लॉक परिसर में मौजूद थे। सपा समर्थित प्रत्याशी रितु सिंह को नामांकन कक्ष में जाने से रोकने के लिए उनसे मारपीट और छीना झपटी की गई थी।
सेमरा जानीपुर थाना पसगवां की रहने वाली रितु सिंह ने एसपी को तहरीर देते हुए कहा था कि वे जब नामांकन कराने जा रही थीं तो भाजपा समर्थकों ने उन्हें और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव को रोकते हुए उन दोनों की साड़ी खींची और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दोनों के कपड़े तक फट गए। रितु सिंह ने आरोप लगाया था कि उनका बैग भाजपा कार्यकर्ता बृज सिंह निवासी जेबी गंज व यश वर्मा निवासी मकसूदपुर ने छीन लिया, जिसमें 7500 रुपये और जेवर थे। छीना छपटी में उनके कान के झाले आरोपियों ने नोच लिए।