फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samadhan Diwas: 182 complaints were received... only 28 were resolved.

समाधान दिवस : 182 शिकायतें आईं... निस्तारित हुईं महज 28

Sun, 08 Oct 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: 182 complaints were received... only 28 were resolved.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में  फरियादें सुनकर समस्या निस्तारण करते डीएम
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सदर तहसील के अलावा अन्य तहसीलों में समाधान दिवस मनाया गया। अलग अलग तहसीलों में आयोजित हुए समाधान दिवस में 182 शिकायतें दर्ज की गई लेकिन महज 28 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका है।
विज्ञापन

लखीमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायती प्रार्थनापत्र पंजीकृत किए गए, जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शिकायतों में राजस्व विभाग की 26, पुलिस की 16, विकास की 07, नगर निकाय, कृषि 06-06, पूर्ति निरीक्षक व विद्युत 07-07 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पलिया तहसील में एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 32 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का मौके से निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 18, विकास विभाग की 08, विद्युत विभाग की 01, पुलिस की 02, पूर्ति विभाग की 01 व अन्य विभागों से 02 शिकायतों समेत कुल 32 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व की 05 शिकायतों का मौके से ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक सभागार में एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान आई कुल 19 शिकायतों में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका है। शिकायतों में राजस्व की 09, पुलिस की 02, विकास की 08 शिकायत समेत कुल 19 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 4 व विकास विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।


संसारपुर में भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 56 शिकायतें हैं, तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा संसारपुर निवासी पीयूष कुमार, आशीष कुमार, राजेंद्र कुमार, श्रीराम, गेंदनलाल, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार आदि ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर सरकारी जमीन भू-माफियाओं से मुक्त करने की मांग की। कहा है कि कस्बे में जमीन स्वास्थ्य केंद्र के नाम से दर्ज है। जिस पर कुछ भू-माफियाओं ने कब्जा कर बाउंड्रीवाल बना ली है। समाधान दिवस में राजस्व व आपदा की 24, पुलिस की 20, खाद्य एवं रसद और विद्युत विभाग की दो-दो, महिला कल्याण विभाग, चीनी उत्पादन एवं गन्ना विकास, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक-एक सहित 56 शिकायतें आईं। जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण हो सका। संवाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  फरियादें सुनकर समस्या निस्तारण करते डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  फरियादें सुनकर समस्या निस्तारण करते डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed