{"_id":"6a0364d318da3d164508baf7","slug":"salary-of-four-officers-withheld-six-warned-due-to-poor-ranking-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174963-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रैंकिंग बिगड़ने पर चार अफसरों का वेतन रोका, छह को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रैंकिंग बिगड़ने पर चार अफसरों का वेतन रोका, छह को चेतावनी
Tue, 12 May 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग खराब होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, उपायुक्त मनरेगा और सीएमओ का वेतन रोक दिया गया। जबकि छह अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने विकास कार्यों का बजट खर्च हीं नहीं किया। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जर्जर भवनों की मरम्मत, फर्नीचर आदि के कार्य में लापरवाही की।
मनरेगा में मानव दिवस पूर्ण न होने व स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना में प्रसूताओं का भुगतान न होने पर सीएमओ का वेतन रोका गया। इन चारों विभागों को रैंकिंग में डी-ग्रेड है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम, डीपीआरओ और पीडब्ल्यूडी के तीनों अधिशासी अभियंताओं को कार्य धीमा होने पर बी ग्रेड मिला है। फैमिली आईडी में लचर प्रदर्शन पर सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।