फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Salary of 24 BMMs stopped due to negligence in opening accounts of groups

Lakhimpur Kheri News: समूहों के खाता खोलने में लापरवाही पर 24 बीएमएम का वेतन रोका

Wed, 04 Sep 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Salary of 24 BMMs stopped due to negligence in opening accounts of groups
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वयं सहायता समूह का अगस्त में खाता न खुलने जाने पर सीडीओ ने जनपद के 24 ब्लॉक मिशन मैनेजर का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। जल्द ही कार्य में प्रगति न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं को एनआरएलएम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना शासन की मंशा है। इसके लिए समूहों का गठन और खाते खोले जा रहे हैं। सीडीओ ने एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा की तो बड़ी लापरवाही सामने आई। अगस्त में प्रगति न मिलने पर सीडीओ ने बांकेगंज ब्लॉक के मिशन मैनेजर उत्तम कुमार, कुमारी बबली, बेहजम ब्लॉक के संदीप भार्गव, बिजुआ के आमोद, मोहम्मद साजिद अली व संदीप कुमार, धौरहरा के अशोक कुमार, चितरंजन, संजीव कुमार मौर्य, ईसानगर ब्लॉक के ओंकार व रमेश वर्मा का वेतन रोका है।
विज्ञापन

इसके अलावा मितौली के आशीष कुमार, मोहम्मदी के बलजीत कुमार, नकहा ब्लॉक की कुमारी सोनी, निघासन के अभिषेक शुक्ला, इंदु कुमार सिंह व सुनील कुमार, पलिया के ओमप्रकाश व विमल कुमार, फूलबेहड़ के उमराव व सीमा सिंह, रमियाबेहड़ के एहतराम अहमद अंसारी, दुर्गेश कुमार सिंह व मो. अकमल का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने एनआरएलएम के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा लगातार जारी रहने की बात कही। लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed