फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadhvi gives instructions to CO in Gokshi case

साध्वी ने गोकशी मामले में सीओ को दी हिदायत

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi gives instructions to CO in Gokshi case
साध्वी - फोटो : अमर उजाला
- पलिया में गोवंशीय पशुओं की मौत के बाद हुआ था बवाल 
विज्ञापन

- प्राची बोलीं, मोदी-योगी सरकार में जल्द होगा राम मंदिर निर्माण


भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आ जाने के बाद राम मंदिर का जल्द ही निर्माण कार्य होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने अन्य कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पलिया में हुए गोेकशी कांड और बवाल के बारे में उन्होंने सीओ को सख्त हिदायत दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस कांड की चर्चा किए जाने की बात भी कही है।  
 पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुईं भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद लोगों को लग रहा है कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में कोर्ट भी निर्देश दे रहा है, कोर्ट सबसे ऊपर है जैसा आदेश होगा उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। तीन तलाक व गोकशी के बारे में भी साध्वी काफी तीखीं नजर आईं। उन्होंने गोहत्या की निंदा करते हुए तीन तलाक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। पलिया में करीब दो माह पूर्व मेला मैदान में कत्ल के लिए क्रूरता से वाहनाें से ले जाए जा रहे गोवंशी पशुओं की मौत की घटना पर उन्होंने सीओ जितेंद्र गिरि को बुलाकर उनसे पूछताछ की। जिस पर सीओ ने जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करना बताया। उन्होंने सीओ को सही ढंग से घटना में शामिल लोगों को सजा दिलाने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव शुक्ला, प्रेम प्रकाश मौर्य, विजय गुप्ता, कुलदीप कश्यप, रवि शुक्ला, संदीप शर्मा, रामप्रकाश, बादल शुक्ला, सत्यम तिवारी, नीरज प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


आतंकी घुसपैठ को लेकर बार्डर पर सतर्कता बढ़ी
पलिया-गौरीफंटा-महंगापुर। भारत-नेपाल की खुली सीमा से होने वाली आतंकियों की घुसपैठ को लेकर बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस तथा एसएसबी के जवानों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि भारत-नेपाल सीमा से आईएस के खुरासान मॉड्यूल के आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर जारी अलर्ट के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस और एसएसबी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी है। जबकि संपूर्णानगर बार्डर पर भी पुलिस तथा एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीओ जितेंद्र गिरि ने बताया कि बार्डर से सटे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखने पर उससे कड़ाई से पूछताछ के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस बार्डर पर सक्रिय हैं तथा आने-जाने वालों को चेकिंग की जा रही है। बार्डर होने के नाते पहले से ही कड़ी चौकसी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed