फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rural mail servers 10th day of strike continues

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल 10वें दिन जारी

Thu, 19 Mar 2015 06:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
आल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ की 10 मार्च से चल रही बेमियादी हड़ताल के तहत बृहस्पतिवार को दसवें दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी रही। जिले के करीब 600 ग्रामीण डाक सेवकों ने अपना कामकाज बंद कर प्रधान डाकघर और उप-डाकघरों के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते जिले भर में तीन सौ से अधिक ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ग्रामीण डाकसेवकों ने प्रधान डाकघर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगों के संबंध में डाक अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीकरण किया जाए और उन्हें विभागीय सुविधाएं दी जाएं। ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के बारे में न्यायाधीश समिति का गठन किया जाए। डाक विभाग के कारपोरेशन प्रस्ताव टास्क फोर्स को रोका जाए। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष एमएस खान, महामंत्री चंद्रकांत मिश्र, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र त्रिवेदी, लेखा परीक्षक जितेंद्र तिवारी, सहायक मंत्री सुरेश चंद्र जायसवाल, राम खेलावन मिश्रा, नत्थू खां, जयप्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed