फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE admissions stalled, parents wandering without orders

Lakhimpur Kheri News: आरटीई में प्रवेश अटका, आदेश के बिना अभिभावक भटक रहे

Thu, 19 Mar 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
RTE admissions stalled, parents wandering without orders
लखीमपुर खीरी। आरटीई (राइट टू एजुकेशन) योजना के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया दो चरण पूरे होने के बाद भी अटक गई है। स्कूल संचालक अभिभावकों से विभागीय आदेश की प्रति मांग रहे हैं, जिसके अभाव में दाखिला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावक स्कूल और बीआरसी के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि सीट आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं मिल रहा, जिससे परेशानी बढ़ रही है। पहले चरण में 1371 आवेदन मिले, जिनमें 780 पात्र पाए गए। लॉटरी में 544 बच्चों को सीट मिली, जबकि 236 पात्र बच्चों को सीट नहीं मिल सकी। दूसरे चरण में 805 आवेदन आए। सत्यापन के बाद 311 बच्चों को प्रवेश के लिए चयनित किया गया। 445 आवेदन कमियों के चलते निरस्त हुए और 49 पात्र बच्चों को सीटें भर जाने से मौका नहीं मिला।मौजूदा समय में तीसरा और अंतिम चरण जारी है, लेकिन विभागीय आदेश बीआरसी तक नहीं पहुंचने से प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अभिभावक आवंटन का प्रिंट निकालकर सीधे स्कूल में प्रवेश लें। स्कूल संचालक अपने लॉग इन से जानकारी देख सकते हैं। किसी भी स्कूल द्वारा प्रवेश से इंकार करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------25 मार्च तक आवेदन का मौका-----
तीसरे चरण के तहत 12 मार्च से आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो 25 मार्च तक चलेगी। इसी अवधि में सत्यापन होगा और 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed