फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RSS expands cow service unit

Lakhimpur Kheri News: आरएसएस ने गो सेवा की इकाई का किया विस्तार

Sun, 30 Nov 2025 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
RSS expands cow service unit
गौ सेवा इकाई के नवीन दायित्वधारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के नीलकंठ मैदान में रविवार को कथा व्यास पंडित केशव मिश्र ने कथा सुनाई। इस बीच आरएसएस की गो सेवा इकाई का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संयोजक सीतापुर विनीत सिंह भदौरिया ने संगठन का विस्तार किया। नगर के वैद्य रामजी रस्तोगी को गो सेवा सहसंयोजक, विनोद सागर गौतम को गो सेवा प्रशिक्षण सहसंयोजक, गौरव जायसवाल को गौ सेवा पंचगव्य चिकित्सा सहसंयोजक और नीलू सिंह को गौ सेवा मातृशक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम को आरएसएस महेंद्रनाथ पाठक, कौशल, अभिषेक, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना ने संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर किशन राठी, पूजा राठी, श्री निवास राठी ने मंजरी गौमय गृह उद्योग के नाम से एक गो उत्पाद का एक बड़ा स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर डॉ. पीयूष कुमार शुक्ला, सौरभ सिंह चौहान, सतीश चंद्र वर्मा, शैलेंद्र सक्सेना, विमलेश मिश्रा, डॉ सौरभ दीक्षित, प्रधान राजेश गिरि, दिलीप सिंह, दिनेश वर्मा और राजेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed