फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rotary sarad mela

लकी ड्रा के साथ हुआ रोटरी मेले का समापन

Tue, 30 Dec 2014 07:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
rotary sarad mela
विकलांगों के सहायतार्थ आयोजित रोटरी शरद मेले का समापन हुआ। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयाें के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला समापन पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय रोटरी शरद मेले का समापन सोमवार को हुआ। दूसरे दिन शैडो ग्रुप, मोनिका ग्रुप, संकल्प हॉबी क्लासेज, अजमानी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डान बास्को इंटर कॉलेज, चिल्ड्रेंस एकेडमी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर और रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल नृत्य और गायन में गौरी शर्मा, नाव्या, आरुषी, शंभवी, रोहित, प्रियांशु, आंचल, तथा अक्षत ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को देररात तक लोगों की भीड़ जमा रही। यहां विजेता प्रतिभागियों को क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। समापन पर लकी ड्रा भी हुआ। इसमें फ्रिज, टीवी आदि कई पुरस्कार दिए गए। एडीएम हरिकेश चौरसिया सहित विभिन्न अधिकारियाें ने मेले में भ्रमण किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष शतपाल गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, सुरेश अग्रवाल, रंजीत सिंह, समर गर्ग और प्रगति जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर में 28 और 29 दिसंबर को हुए रोटरी शरद मेले में अजमानी स्कूल के विद्यार्थियों ने एकल गायन और एकल नृत्य में शानदार प्रदर्शन किया। इन बच्चों को रोटरी पदाधिकारियों ने  पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आजमानी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फिल्मी गीत गाए। इसमें कात्यायनी को प्रथम, अखिलेश को द्वितीय तथा हर्ष को एकल नृत्य में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। एकल नृत्य में कक्षा 11 की गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के 28 बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed